आतंकी पन्नू ने दी भारत और इंग्लैंड का मैच रद्द करने की धमकी, रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 21 फरवरी 2024। अमेरिका में रहने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी देने के बाद रांची में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए पन्नू ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो के माध्यम से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से मैच को बाधित करने की अपील की है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से यहां जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम मंगलवार को यहां पहुंच गई है। गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत और इंग्लैंड की टीम को रांची में मैच रद्द करने की धमकी दी है। उसने मैच रद्द करने के लिए भाकपा (माओवादी) से व्यवधान पैदा करने का आग्रह किया है।

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक पीके मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के तहत धुर्वा पुलिस थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।” पन्नू के खिलाफ 2019 में संघीय एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पहला मामला दर्ज किया था। तभी से पन्नू एनआईए की रडार पर है। विशेष एनआईए अदालत ने पन्नू के खिलाफ तीन फरवरी, 2021 को गिरफ्तारी का गैर-जमानती वारंट जारी किया था और उसे पिछले साल 29 नवंबर को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

कनाडा कर रहा भारत को झूठा बदनाम, खालिस्तानी सिमरजीत के घर गोलीबारी केस "विदेशी हस्तक्षेप" नहीं पारिवारिक झगड़ा निकला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 फरवरी 2024। कनाडा द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया (BC) के सर्रे में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी खालिस्तानी नेता सिमरजीत सिंह जम्मू के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में भारत  को झूठा बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  इस मामले में सरे […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़