अमेरिका से लाए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीय, सबके हाथ में लगी थी हथकड़ी… पांव में बेड़ियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमृतसर 06 फरवरी 2025। अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान सी-17 बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। अमेरिकी सेना की देखरेख में सभी को हथकड़ी लगाकर भेजा गया। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिका ने 205 लोगों की लिस्ट जारी की थी। बाकी के लोग कब आएंगे, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

मंगलवार को अमेरिका के टेक्सास से उड़ान भरने के करीब 35 घंटे बाद यह विमान अमृतसर पहुंचा। विमान के उतरने से ठीक पहले गृह मंत्रालय, गृह विभाग, भारतीय सेना, विदेश मंत्रालय के अधिकारी पहुंच गए थे। सभी भारतीयों को कस्टम व इमीग्रेशन से क्लीयरेंस के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद उन्हें घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम 5:32 बजे यूएस एयरफोर्स विमान लौट गया। अमेरिका से निर्वासित भारतीय प्रवासियों का यह पहला जत्था है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है, जब पीएम नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिन की यात्रा पर अमेरिका जाने वाले हैं। 13 फरवरी को पीएम की ट्रंप के साथ वार्ता प्रस्तावित है। 

अमेरिका ने कहा-एजेंटों पर करें कड़ी कार्रवाई
प्रवासी भारतीयों को उतारने के बाद अमेरिकी अफसरों आैर भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच अमृतसर एविएशन क्लब में बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी अफसरों ने अवैध तौर पर अमेरिका आने वाले लोगों का मुद्दा उठाया। इस पर रोक लगाने और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट के अनुसार, कुल 19 हजार भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा। 

हाथों में हथकड़ी, पैरों में थीं बेड़ियां
निर्वासित भारतीयों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर एयरक्राफ्ट में लाया गया। भारत सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने भारतीयों के साथ ऐसे सलूक करने पर सवाल उठाया है।

किसी ने जमीन बेची, कोई कर्ज लेकर डंकी रूट से पहुंचा अमेरिका
अच्छी जिंदगी और अमेरिका जाने का सपना पूरा करने के लिए किसी ने जमीन बेची, किसी ने कर्ज लिया और अवैध तरीके से अमेरिका पहुंच गए। अमेरिकी सरकार ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ जब कार्रवाई की, तो इसकी जद में अवैध भारतीय प्रवासी भी आ गए।

जमीन बेची, गहने-घर गिरवी रखे, 35 लाख खर्च किए
हरियाणा के कैथल के अटैला निवासी अमन पांच महीने पहले अमेरिका गया था। पिता कृष्ण ने बताया कि अमन को डंकी रूट से विदेश भेजने के लिए उन्होंने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। उन्होंने यह रकम रिश्तेदारों व परिचितों से इकट्ठा की थी। परिवार उम्मीद पाले बैठा था कि अमेरिका पहुंचने के बाद अमन अच्छी कमाई करेगा, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पर ऐसा नहीं हुआ। अमेरिका पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया, तब से वह शरणार्थी था। परिवार अब कर्ज में डूबा है। अमन के पिता किसान हैं और पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है।

भूखे-प्यासे जंगल और नदी पार की…मगर पकड़ा गया
करनाल। घरौंडा निवासी अरुण (24) चौदह महीने पहले अमेरिका के लिए निकला था। परिवार ने आधा एकड़ जमीन बेचकर और 12 लाख रुपये कर्ज लेकर अरुण को भेजा था। कुल 45 लाख रुपये खर्च किए। भाई गौरव ने बताया, अरुण कई दिनों तक भूखे-प्यासे जंगल में पैदल चला। नदी भी पार की। जिस नाव में 10-15 व्यक्ति बैठ सकते थे, उस पर 20 से 25 युवक थे। खतरों को पार कर 26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा, मगर पुलिस ने पकड़ लिया। गौरव ने बताया, पांच भाई-बहन हैं। सभी की अच्छे से शादी करवा सके, इसलिए अरुण अमेरिका कमाने गया था।

Leave a Reply

Next Post

पिनाका रॉकेट लॉन्चर के लिए रक्षा मंत्रालय ने बनाई बड़ी रणनीति, 10 हजार करोड़ के एमओयू की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2025। देश के दुश्मनों को युद्ध क्षेत्र में करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार है। भारतीय सेना के प्रस्ताव के बाद रक्षा मंत्रालय ने सोलर इंडस्ट्रीज नागपुर और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के साथ पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल