कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के अकाउंट में पैसे डालेंगे पीएम मोदी, हेल्थ कार्ड की पासबुक भी सौंपेंगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभ जारी करेंगे। कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो देने वाले स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड की पासबुक बच्चों को सौंपी जाएगी।

क्या है इस योजना का उद्देश्य
इस योजना के जरिए अनाथ बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है और 23 वर्ष की आयु तक वित्तीय सहायता के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के लिए जिला बाल संरक्षण इकाइयों और नागरिक समाज के सदस्यों की सहायता से उपायुक्तों द्वारा बच्चों की पहचान की गई है। इन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु के कारण का उचित सत्यापन के बाद पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन पोर्टल पर विवरण अपलोड किया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग, डाक विभाग, सामाजिक न्याय और आधिकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों के सहयोग से योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग है और जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल प्राधिकारी हैं।

किस्तों में दी जाएगी खाते में रकम
योजना के तहत दिए जाने वाले दस लाख रुपये बच्चों के खातों में किस्तों में डाले जाएंगे। हर उम्र व कक्षा के अनुसार किस्त तय की गई है। 18 वर्ष की आयु होने पर पूरी रकम खाते में जमा होने के बाद राशि का बच्चे के नाम पर निवेश किया जाएगा और 23 साल की उम्र तक बच्चे को अपना खर्च चलाने के लिए हर महीने निर्धारित रकम दी जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

COVID-19: बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या, लगातार तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2022। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल