शंभू बार्डर से 21 जनवरी को फिर होगा दिल्ली कूच, पैदल आगे बढ़ेंगे 101 किसान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 16 जनवरी 2025। शंभू बार्डर से 21 जनवरी को 101 किसान फिर दिल्ली की तरफ पैदल कूच करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज यह एलान किया। उन्होंने साफ किया कि कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार झुकेगी नहीं लेकिन किसान जत्थेबंदियां भी अडिग हैं। मोदी सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी लेने के साथ-साथ किसानों व मजदूरों के कर्ज भी माफ कराए जाएंगे। इसके अलावा मजदूरों को नरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार यकीनी बनाने के साथ उन्हें अच्छी दिहाड़ी भी दिलाई जाएगी। पंधेर ने कहा कि खनाैरी बार्डर पर जिस तरह से केंद्र की शह पर हरियाणा पुलिस फोर्स गीदड़ भभकियां देने के लिए आगे बढ़ी, वह सरासर अनुचित है। हरियाणा पुलिस को चेतावनी है कि वह पीछे हटें। 

पंधेर ने कहा कि 111 किसानों का जत्था शांतिपूर्ण ढंग से आमरण अनशन पर बैठा है, ऐसे में हरियाणा पुलिस को क्या आपत्ति है। पंधेर ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाबी फेरी का विरोध करने पर किसानों के खिलाफ पर्चे दर्ज हुए थे। पंजाब सरकार की ओर से इन पर्चों को रद किया जाए। पंधेर ने कहा कि किसानों की लड़ाई केंद्र से है, इसलिए पंजाब सरकार बीच में न आए। पंधेर ने साफ किया कि बार्डरों पर आंदोलन जारी रहेगा, फिर चाहे इसमें कितना ही लंबा समय क्यों न लग जाए और चाहे कितनी ही कुर्बानियां क्यों न देनी पड़ें।

Leave a Reply

Next Post

सेना दिवस परेड में पहली बार दिखा महिलाओं का अग्निवीर दस्ता, रोबोटिक खच्चरों ने भी लिया भाग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जनवरी 2025। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को आयोजित 77वीं सेना दिवस परेड इस बार काफी अलग और भव्य दिखाई दी। परेड में पहली बार महिलाओं का अग्निवीर दस्ता, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की महिला मार्चिंग टुकड़ी और रोबोटिक खच्चरों के समूह ने […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा