‘मेरा राज्य जल रहा है…’, ट्विटर पर मणिपुर की तस्वीरें शेयर कर मैरीकॉम ने मांगी केंद्र से मदद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2023। महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को मणिपुर में भड़की हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र से मदद की मांग की है। एक आदिवासी आंदोलन के दौरान बुधवार को यहां हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद सेना और असम राइफल्स को राज्य की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेजा गया। 

ट्विटर पर शेयर की हिंसा की तस्वीरें

मेडल विजेता बॉक्सर ने अपने ट्विटर पर राज्य में चल रहे हिंसा की तस्वीरें शेयर की। अपने इस पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया। केंद्रीय मंत्रियों को टैग करते हुए मैरीकॉम ने कहा- “मेरा राज्य जल रहा है, कृपया मदद करें। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना और असम राइफल्स को राज्य पुलिस के साथ रात में ही राज्य की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेज दिया गया है। सुबह तक बल हिंसाकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सक्षम रही। 

केंद्र सरकार से शांति और सुरक्षा की अपील

भारत की महिला बॉक्सर मैरीकॉम राज्यसभा की एमपी रह चुकी है। अपने राज्य में भड़की इस हिंसा पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने सरकार से शांति और सुरक्षा की अपील की है। उन्होंने कहा- “मणिपुर की स्थिति देखकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। बीते रात से ही राज्य की स्थिति बिगड़ी हुई है। इस मामले में मैं केंद्र सरकार से अहम कदम उठाने और राज्य में शांति सुरक्षा प्रदान करने की अपील करती हूं। इस हिंसा में कई लोगों ने अपने परिवार खो दिए। राज्य की स्थिति जल्द से जल्द सामान्य होना चाहिए।

मणिपुर में गंभीर हो रही हिंसा

चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता रैली’ के दौरान बुधवार को हिंसा भड़की थी। यह मार्च इंफाल घाटी में रहने वाले गैर- आदिवासियों की अनुसूचित जनजाति (एसटी) की मांग के विरोध में निकाला गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार हजारों आंदोलनकारियों ने इस रैली में हिस्सा लिया था। इस दौरान आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़प हुई और यह हिंसा पूरे राज्य में फैल गई।

अबतक 4000 लोगों को हिंसाग्रस्त क्षेत्र से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला गया। 

Leave a Reply

Next Post

पुतिन पर हमले के आरोपों के बीच रूस ने तेज किए यूक्रेन पर हमले, कीव से ओडेसा तक धमाके, खेरसन में 21 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 04 मई 2023। यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश के आरोप लगाने के बाद रूस की सेना ने बुधवार को कीव से लेकर ओडेसा तक हमले तेज कर दिए। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में रूसी सेना की कार्रवाई जारी है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल