‘भाजपा का झूठ सबसे मजबूत’, किसानों की आय दोगुनी करने के वादों को लेकर खरगे का पीएम मोदी पर हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादों को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की और कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठ सबसे मजबूत हैं।” खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, 2023 का आज आखिरी दिन है। आपने कहा था कि 2022 तक ही हर किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। हर हिंदुस्तानी के पास घर होगा और उसमें चौबीसों घंटे बिजली मिलेगी। अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब तो नहीं हुआ, पर हर भारतीय को पता है कि भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत।” कांग्रेस अर्थव्यवस्था और किसानों से जुड़ी नीतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधती रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दस वर्ष में जनगणना न कराने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जनगणना कराने में देरी पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा, ‘‘2021 में होने वाली दशकीय जनगणना में अत्यधिक देरी कई सवाल खड़े करती है। यह केवल कोविड महामारी से संबंधित नहीं है। नि:संदेह कुछ तो पक रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'एकल परिवार के कांसेप्ट को खत्म कर देना चाहिए', प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 दिसंबर 2023। डॉक्टर मधु चोपड़ा की पहचान सिर्फ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां के रूप में ही नहीं है। डॉक्टर मधु चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। स्किन केयर और फिटनेस को लेकर हमेशा डॉक्टर मधु लोगों को जागरूक करती रहती […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं