अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, 100 फीट नीचे गिरा लड़का, हालत नाजुक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 मार्च 2023। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ काफी चर्चा में है। फिल्म के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है। 19 साल का एक लड़का किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल है। फिल्म की शूटिंग पन्हाला में हो रही थी। जहां सज्जा कोठी इलाके में फिल्म का सेट लगा हुआ था। शनिवार रात 8.30 बजे से शूटिंग शुरू हुई। शूट के लिए घोड़े लाए गए थे। जिसके लिए नागेश खोबर घोड़े की देखभाल करने के लिए आया हुआ था। इस दौरान नागेश का कॉल आया तो वो पहाड़ी के कोने पर खड़ा होकर बात करने लगा। नागेश जैसे ही फोन पर बात खत्म होने के बाद मुड़ा, वो पहाड़ी के कोने से 100 फुट नीचे गिर गया। जब लोगों को ये बात पता चली तो दो लोग रस्सी के सहारे नीचे उतरे। इसके बाद नागेश को रस्सी से बांधकर पन्हालगढ़ लाया गया।

शरीर पर आईं गंभीर चोटें 
रिपोर्ट्स के अनुसार नागेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसके तुरंत बाद नागेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नागेश सी. पी. आर. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन नागेश की हालत गंभीर होने के कारण अब उसे एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। नागेश के एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने के बाद अब पन्हाला पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई है। लेकिन अब तक पुलिस या महेश मांजरेकर की टीम से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है

Leave a Reply

Next Post

गिरफ्तारी वारंट से बेफिक्र रूसी राष्ट्रपति, पहली बार यूक्रेन के मारियूपोल शहर पहुंचे पुतिन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2023। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। रूस पर दुनियाभर के कई देशों ने कई तरह के प्रतिबंध […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़