अब सिर्फ तेल नहीं, शैंपू में भी दिखेगा पैराशूट का दम

शेयर करे

कोकोनट मिल्क और नेचुरल केयर के साथ मैरिको की बड़ी छलांग

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 मई 2026। भारत के हेयर केयर बाजार में अब एक नया मुकाबला शुरू हो गया है। एफ.एम.सी.जी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मैरिको लिमिटेड ने पैराशूट एडवांस्ड प्रोटीन शैंपू लॉन्च कर हेयर क्लींज़िंग सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री की है। कोकोनट मिल्क और प्राकृतिक तत्वों से तैयार यह नई रेंज ग्राहकों को नेचर-आधारित हेयर केयर अनुभव देने का दावा करती है। कंपनी का मानना है कि यह लॉन्च पैराशूट एडवांस्ड को सिर्फ हेयर ऑयल ब्रांड नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हेयर केयर सॉल्यूशन के रूप में स्थापित करेगा। मैरिको लिमिटेड के सीईओ – इंडिया कोर बिज़नेस, आशीष गोपाल ने कहा, “यह लॉन्च पैराशूट एडवांस्ड की यात्रा में एक महत्वपूर्ण विस्तार है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों और प्राकृतिक समाधानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हमने यह कदम उठाया है। हमें बाजार और उपभोक्ताओं से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।”

वहीं, मैरिको लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विक्रम करवाल ने कहा, “आज ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट चाहते हैं जिनमें भरोसा और प्रकृति दोनों हों। पैराशूट एडवांस्ड प्रोटीन शैंपू उसी विश्वास के साथ तैयार किया गया है, जिसने दशकों से करोड़ों भारतीय परिवारों के साथ मजबूत रिश्ता बनाया है। कंपनी इस नए प्रोडक्ट को टीवी, डिजिटल और रीजनल प्लेटफॉर्म्स पर बड़े स्तर पर प्रमोट करेगी।

Leave a Reply

Next Post

अब शेयर बाजार में चमकेगी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड

शेयर करे3 जून से खुलेगा सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड का आईपीओ  रीसाइक्लिंग सेक्टर की बड़ी एंट्री, निवेशकों के लिए खुल रहा है ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड आईपीओ (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 मई 2026। भारत में तेजी से बढ़ते ग्रीन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बीच सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग