नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 28 अगस्त 2026। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस आपदा के बीच छत्तीसगढ़ से जुड़ी तीन महिलाओं के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी और इंग्लैंड में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि डॉ. मीना करीब 80 लोगों के एक दल के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। यात्रा पूरी करने के बाद 25 अगस्त को दल नेपाल-तिब्बत सीमा स्थित आव्रजन कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान अचानक आई बाढ़ की चपेट में वहां मौजूद तीन मंजिला इमारत आ गई और देखते ही देखते ढह गई। इसके बाद से डॉ. मीना समेत दल के करीब 80 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार के मुताबिक डॉ. मीना फिलहाल इंग्लैंड के टोरकी में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से की थी। वे 14 अगस्त को भारत पहुंची थीं और इसके बाद दल के साथ काठमांडू रवाना हुई थीं।

डॉ. मीना के पिता करता राम गुप्ता ने बताया कि बेटी ने उन्हें भी कैलाश मानसरोवर यात्रा में साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं जा सके। रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली में बेटी से मिलने की उम्मीद थी, मगर इससे पहले ही आपदा की खबर सामने आ गई। इस त्रासदी में रायपुर की मोनिका यादव और बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। दोनों के परिजन लगातार संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में मौजूद प्रदेशवासियों से जुड़ी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की है। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1070 और कंट्रोल रूम 0771-2223471 जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छात्र-किसान नाराजगी के बीच सरकार का ‘डैमेज कंट्रोल

शेयर करेअब हर जिले में युवाओं से सीधा संवाद इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 28 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश में छात्रों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर उठ रही आवाजों के बीच सरकार अब सीधे संवाद के जरिए नई पीढ़ी और ग्रामीण वर्ग तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर