बैडमिंटन कोर्ट में आमने-सामने आई राष्ट्रपति और साइना नेहवाल, प्रेसिडेंट ने डट कर खेला मुकाबला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जुलाई 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन का खेल खेला। राष्ट्रपति मुर्मू ने रैकेट खेल में अपने कौशल का प्रदर्शन किया और साइना की प्रशंसा की बैडमिंटन खेलने के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कई शॉट लगाए और उन्होंने कई मौके पर साइना नेहवाल को मात भी दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था। सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल ने राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा, “भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है… यह मेरे जीवन का कितना यादगार दिन है. मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी  का बहुत-बहुत धन्यवाद।

33 वर्षीय साइना नेहवाल ने अपने करियर की शुरुआत में 2008 में BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। 2008 में, वह ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने हांगकांग की तत्कालीन विश्व नंबर पांच खिलाड़ी वांग चेन को हराया, लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन यूलियांटी से हार गईं। 

Leave a Reply

Next Post

आतंकी हमलों के बाद कठुआ में हाई लैवल मीटिंग, पंजाब के DGP सहित कई बड़े अधिकारी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 11 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कई बड़े सुरक्षा अधिकारियों की एक मीटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर यह बैठक रखी गई है। इस मीटिंग के लिए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव कठुआ पहुंचे हैं। इतना ही नहीं […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग