वनोपज संग्रहक, स्थानीय शिल्प कारीगरों के आर्थिक विकास हेतु ट्राइफेड एंड जिला प्रशासन ने किया एमओयू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 10 जनवरी 2021। भारत सरकार के ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों द्वारा निर्मित कला-कृति उत्पादों को बढ़ावा देने एवं बाजार उपलब्ध करवाने हेतु ट्राइब्स इंडिया मार्केट की शुरुआत की जा रही है. इसके साथ ही बस्तर जिले में इमली, महुआ, टोरा आदि वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु सेमरा में ट्रायफूड की स्थापना की जाएगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा आदिवासियों को लाभ मिले. यह पहल आदिवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी।

आदिवासी कारीगरों, उत्पादकों और एमएफपी इकट्ठा करने वालों की आय सृजन और आजीविका में तेजी लाने के लिए बस्तर में ट्राइफेड एंड जिला प्रशासन के मध्य एमओयू किया गया है। ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा और कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा एमओयू में हस्ताक्षर किया गया। एमओयू के माध्यम से जिले में एमएसपी में अधिक उत्पाद को शामिल करना, सेमरा में फूड प्रॉसेसिंग प्लांट की स्थापना, जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए कारीगरों का पंजीकरण, ट्राइबल स्टार्ट अप इको सिस्टम के लिए लॉन्ग टर्म फंड फिजिबिलिटी, शीर्ष भारतीय कला संस्थान से बस्तर के कला और शिल्प को जोड़ना, बस्तर क्षेत्र की वन धन समिति को ट्रायफेड के ट्राइफूड प्रोजेक्ट और जिला प्रशासन के मध्य जोड़ना जैसे विषयों में सहमति बनी है।

Leave a Reply

Next Post

देश के निवेशकों के लिए अनुकूल राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में शामिल, तीसरी तिमाही में विनिर्माण के क्षेत्र में 10228 करोड़ का मिला निजी निवेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 जनवरी 2021। वैश्विक महामारी और आर्थिक मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ देश में टॉप 10 सर्वाधिक निजी निवेश प्राप्त करने वाला राज्य बन गया है। प्रोजेक्ट टुडे की ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में अक्तूबर से दिसम्बर 2020 […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर