लंपी वायरस से 100 से ज्यादा मवेशियों की मौत, सीएम बोले हमें अपने पशुधन को बचाने लड़ाई लड़नी हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 22 सितंबर 2022। मध्य प्रदेश के 26 से ज्यादा जिलों में लंपी वायरस का संक्रमण फैल चुका है। इसके चलते 8 हजार के करीब मवेशी अब तक संक्रमित हो चुके है। 100 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को गौपालकों और पशुपालकों के नाम संदेश जारी किए। सीएम ने कहा कि हमारे पशुधन पर लंपी वायरस की बीमारी के रूप में गंभीर संकट आया है। प्रदेश में लंपी वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। हम अपने पशुओं को विशेषकर गौमाता को मां मानकर पूजा करते है। गौ माता या बाकी पशु हो हमारी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का काम करते है। आज जब वह संकट में है तो हमारा कर्तव्य है कि इस संकट से उन्हें निकालने के लिए भरपूर प्रयास करें। इस संकट में आप अकेले नहीं है। सरकार आपके साथ है। सरकार आपको पूरा सहयोग करेंगी। इस बीमारी का टीका भी हम फ्री में लगा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। लेकिन सावधानी आपको भी रखी होगी। यदि आपने सावधानी नहीं रखी तो हमारा पशुधन गंभीर संकट में आएगा। हम वैसे भी जो चेतना मनुष्य में है, वही प्राणियों में देखते है। इस बीमारी को रोकने के लिए तत्काल इसके रोग के लक्षण पहचाने और इलाज शुरू करें। साथ ही संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए। सीएम ने कहा कि जिस प्रकार कोविड से इंसानों को बचाने के लिए हमने लड़ाई लड़ी थी। वैसे ही हमारे गौवंश को बचाने के लिए हमें लड़ाई लड़नी पड़ेगी। 

रोग के प्रमुख लक्षण

  • संक्रमित पशु को हल्का बुखार होना।
  • मुंह से अत्यधिक लार तथा आंखों एवं नाक से पानी बहना।
  • लिंफ नोड्स तथा पैरों में सूजन एवं दुग्ध उत्पादन में गिरावट।
  • गर्भित पशुओं में गर्भपात एवं कभी-कभी पशु की मृत्यु होना।
  • पशु के शरीर पर त्वचा में बड़ी संख्या में 02 से 05 सेंटीमीटर आकार की गठानें बन जाना।

रोकथाम और बचाव के उपाय

  • संक्रमित पशु / पशुओं के झुण्ड को स्वस्थ पशुओं से पृथक रखना।
  • कीटनाशक और विषाणु नाशक से पशुओं के परजीवी कीट, किलनी, मक्खी, मच्छर आदि को नष्ट करना।
  • पशुओं के आवास- बाड़े की साफ सफाई रखना।
  • संक्रमित क्षेत्र से अन्य क्षेत्रों में पशुओं के आवागमन को रोका जाना
  • रोग के लक्षण दिखाई देने पर अविलंब पशु चिकित्सक से उपचार कराना।
  • क्षेत्र में बीमारी का प्रकोप थमने तक पशुओं के बाजार, मेले आयोजन तथा पशुओं के क्रय-विक्रय आदि को रोकना।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के LG ने 5 आप नेताओं पर मानहानि का केस ठोका, ₹2 करोड़ हर्जाने की डिमांड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) और उसके पांच नेताओं के खिलाफ उनके कथित आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। सक्सेना ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से आप और उसके कई नेताओं […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक