केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का लालू यादव पर हमला, कहा- इस तरह के ओछे बयान देना सही नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 05 मार्च 2024। पटना में महागठबंधन की “जन विश्वास रैली” में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि पीएम मोदी परिवारवाद पर हमला करते हैं। मोदी के पास परिवार नहीं है। लालू यादव के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘भाजपा ने करारा जवाब दिया है…पीएम ने जो कहा वह सही है।

“पूरा देश पीएम मोदी को अपना परिवार मानता है”
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूरा देश पीएम मोदी को अपना परिवार मानता है। इसलिए, इस तरह के ओछे बयान देना सही नहीं है। वह भी उस व्यक्ति (लालू यादव) द्वारा जिसने दशकों तक राजनीति में बिताया और राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। अगर इतने वरिष्ठ नेता इस तरह के बयान देते हैं तो इससे लोग निराश होते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति में गरिमा बनाए रखना जरूरी है। बता दें कि लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं। वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने लालू के इस आरोप पर पलटवार किया और कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण में आकंठ डूबे ‘इंडी गठबंधन’ के नेता बौखलाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘‘मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है।” 

Leave a Reply

Next Post

धर्मशाला टेस्ट से पहले रिंकू सिंह को आया टीम इंडिया से बुलावा, मैकुलम से मिले, करेंगे डेब्यू!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धर्मशाला 05 फरवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले रिंकू सिंह को टीम इंडिया से बुलावा आया। उन्हें टी20 विश्व कप से पहले फोटोशूट के लिए बुलाया गया। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड टीम के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग