पीएम मोदी-नड्डा ने राजनाथ को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, रक्षामंत्री ने ऐसे जताया आभार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जुलाई 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है। प्रधानमंत्री ने कई सप्ताह के अंतराल के बाद किसी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, इस दौरान दिवंगत हो चुकी जानीमानी हस्तियों की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने ट्वीट जरूर किए। पीएम मोदी की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा शुभकामनाओं और अच्छे शब्दों के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। आपके कुशल नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश सकारात्मक बदलाव के मुहाने पर है।

अमित शाह ने दी बधाई

मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई अन्य नेताओं ने भी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

नड्डा ने दी शुभकामनाएं

नड्डा ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को उनके मधुर स्वभाव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करीबी संपर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पार्टी के लिए आपका योगदान, देश के प्रति समर्पण और आपकी सांगठनिक क्षमता प्रेरित करने वाली हैं।’’

चंदौली के बाभोरा गांव में हुआ था जन्म

10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के वर्तमान चंदौली जिले के बाभोरा गांव में राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था। वर्ष 1977 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद भी संभाला और केंद्र सरकार में गृहमंत्री भी रहे। वह भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

फिर कातिल हुआ कोरोना, 24 घंटे में 42766 नए केस, 1206 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जुलाई 2021। दैनिक आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब ढलान पर है। बीते 24 घंटों की बात करें तो यहां 42,766 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1206 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं