नवी मुंबई में जीनोमिक्स-आधारित कैंसर केयर की शुरुआत

Indiareporter Live
शेयर करे

नवी मुंबई में व्यक्तिगत जीनोमिक थेरेपी का आगाज़

जीनोमिक्स की ताकत से कैंसर पर सटीक वार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 फरवरी 2026। नवी मुंबई में कैंसर उपचार ने एक नई दिशा पकड़ ली है। अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने अपने प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी क्लिनिक की शुरुआत करते हुए जीनोमिक्स-आधारित व्यक्तिगत उपचार की पहल की है। यह क्लिनिक मरीज़ के जीनोमिक प्रोफ़ाइल, बायोमार्कर, उम्र, जीवनशैली और व्यक्तिगत इलाज के लक्ष्यों के आधार पर थेरेपी तय करेगा। लीड कंसल्टेंट डॉ. ज्योति बाजपेयी ने कहा, “जीनोमिक्स हमें सिर्फ़ यह नहीं बताता कि कैंसर किस प्रकार का है, बल्कि उसके सबटाइप की गहराई भी समझाता है। ब्रेस्ट कैंसर ल्यूमिनल ए, ल्यूमिनल बी, ट्रिपल-नेगेटिव या एचईआर 2 जैसे अलग-अलग रूप ले सकता है, और हर रूप का उपचार अलग होता है। प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी हमें सही मरीज़ के लिए सही दवा और सही डोज़ चुनने में सक्षम बनाती है।”

वेस्टर्न रीजन के रीजनल सीईओ श्री अरुणेश पुनेथा ने कहा, “हम ‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहे हैं। अब हर मरीज़ की देखभाल उसकी बायोलॉजी, पेशे, पसंद और जीवन परिस्थितियों के अनुसार की जाएगी। नई पीढ़ी की जीनोमिक सीक्वेंसिंग, टारगेटेड थेरेपी और मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड की मदद से यह क्लिनिक कैंसर उपचार को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और परिणाम-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गाँधी पुण्यतिथि, होली, मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलने का निर्णय भाजपा का शराब प्रेम

शेयर करेभाजपा सरकार ज्यादा शराब बेचने किस हद तक गिरेगी गांधी पुण्यतिथि को भी दुकान खोल रही इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 फरवरी 2026। नई आबकारी नीति में गाँधी पुण्यतिथि, होली, मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलने के फैसले को भाजपा सरकार का शराब प्रेम करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल