दिल्ली सीएम के निजी सचिव को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस, कल पेशी के लिए बुलाया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 मई 2024। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, बिभव कुमार पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है। बिभव कुमार को शुक्रवार यानी की 17 मई को सुबह के 11 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। महिला आयोग ने मालीवाल के उस मीडिया पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बिभव ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बदसलूकी की। इन आरोपों पर महिला आयोग ने नोटिस जारी किया।

क्या था मामला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास के भीतर खुद के साथ बदसलूकी की जानकारी पीसीआर कॉल पर दी। कॉल में स्वाति ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव पर बदसलूकी के आरोप लगाए। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों को घटना की मौखिक जानकारी दी। हालांकि, लिखित शिकायत बाद में देने की बात कहकर थाने से लौट गईं। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर तीन दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है। हालांकि, इस मामले में आप की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह 9.34 बजे सीएम आवास से पीसीआर कॉल मिली। महिला कॉलर ने मुख्यमंत्री आवास पर खुद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए थे। बाद में स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी। उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल स्वाति मालीवाल की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

जिस इलाके में होर्डिंग गिरने से 16 मौतें हुईं, वहां रोड शो करना अमानवीय: संजय राउत का मोदी पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 मई 2024। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुंबई के उसी इलाके में रोड शो करना अमानवीय है, जहां होर्डिंग गिरने की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं