एक योजना से घर मिला और एक से आजीविका का साधन

indiareporterlive
शेयर करे

‘जमुनी बाई का सपना हुआ पूरा’

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरिया 1 अक्टूबर 2020। आज के इस दौर में हर किसी का अपना पक्का मकान का सपना होता है। जमुनी का भी यही सपना था जो पूरा हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना से। यही नहीं, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किराना दुकान भी आजीविका के रूप में मिली। जमुनी और उसका परिवार आज बेहद खुश हैं और शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत घुटरा के ग्राम हर्रीटोला की जमुनी के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला। घर की समस्या तो सुलझ गयी फिर परेशानी थी आजीविका की। ये परेशानी भी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से सुलझ गयी। जय मां काली स्व सहायता समूह के साथ जुड़कर जमुनी बाई को किराना दुकान शुरू करने की मदद मिली। बस फिर क्या था, जमुनी और उसके परिवार ने देखा था जो सपना अब सच हो गया। घर मिला और आय का साधन भी मिला।

जमुनी बाई ने प्रसन्नतापूर्वक इसकी जानकारी देते हुए बताती हैं कि वह एक गरीब परिवार से नाता रखती हैं। उनका भी औरों की तरह पक्के मकान का सपना था, जो पूरा भी होगा या नहीं उसका पता नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ससुर रायसिंह के नाम पर घर मिला। इसी दौरान जमुनी जय मां काली स्व सहायता समूह से 8 मई 2017 को जुड़ीं। इस समूह की अध्यक्ष कुसुम यादव एवं सचिव कमला चक्रधारी हैं। उन्होंने जमुनी का मार्गदर्शन किया। मार्गदर्शन का लाभ उठाकर उन्होंने सीआईएफ की राषि 20 हजार रूपये निकलवाई और खोल लिया किराना दुकान। अब वे अपने परिवार का पेट भरने के साथ साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि समूह के खाते में सभी सदस्यों का बचत आज की स्थिति में 19 हजार 440 रू.है। समूह से जुडे सभी सदस्य अपनी क्षमतानुसार सिलाई, कृषि, ब्यूटी पार्लर व व्यक्तिगत कार्य कर आय उपार्जन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

नीति आयोग ने की बस्तर में कोरोना से बचाव के किए जा रहे प्रयासों की सराहना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 01 अक्टूबर 2020। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला बस्तर में सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक बैठक की तस्वीर को ट्वीट करते हुए बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के प्रदर्शन का […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान