Ind vs SA साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज में मिली हार, कोच द्रविड़ ने की केएल राहुल के कप्तानी की तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जनवरी 2022। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरी थी। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कमान दी थी। चोटिल होने की वजह से वह सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए और केएल राहुल को यह जिम्मेदारी दी गई। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती और क्लीन स्वीप किया। इस हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान का बचाव किया।

झे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया। मैच में हारने वाली टीम के तौर पर खड़ा होना किसी भी कप्तान के लिए आसान नहीं होता है। उन्होंने अभी एक कप्तान के तौर पर महज शुरुआत ही की है। भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की थी। आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरी टीम इंडिया जीत के करीब पहुंची लेकिन रोमांचक मुकाबले में 4 रन से साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की। भारत की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ।

“वह इन सभी चीजों को सीखेंगे और कप्तानी को अमल में लाने में सबसे बड़ा भाग आपके खिलाड़ियों को हुनर का सही योगदान होता है और वो टीम जिसे आपको दिया गया है। हम वनडे में इन सभी चीजों में थोड़े कम रहे और मुझे लगता है कि उन्होंने अपना काम काफी अच्छे तरीके से किया। एक ऐसा खिलाड़ी जो अभी सीखते हुए आगे बढ़ रहा है और लगातार अपने आप में सुधार दर्शा रहा है और कप्तान के तौर पर तो बेहतर ही होते जा रहे हैं।”  

Leave a Reply

Next Post

वरुण धवन ने पहली मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर शेयर की खास तस्वीरें, सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जनवरी 2022। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने पिछले साल अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अब सोमवार को वो अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक