बस और कार की टक्कर से सड़क पर मचा कोहराम, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

विजयपुरा 21 मई 2025। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगोली के पास उस समय हुई जब एक एसयूवी कार और एक बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एसयूवी कार सोलापुर की ओर जा रही थी तभी वह मुंबई-बल्लारी रूट की एक निजी बस से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए और उसका मलबा सड़क पर बिखर गया। धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

बस ड्राइवर समेत 6 की मौत

पुलिस के अनुसार एसयूवी कार में सवार पांच यात्रियों और बस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में आंतकियों ने स्कूल बस को बनाया निशाना, 4 बच्चों की मौत व 38 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलूचिस्तान 21 मई 2025। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान  प्रांत में मंगलवार को एक  स्कूल बस को निशाना बनाकर आत्मघाती कार बम धमाका किया गया। इस दर्दनाक घटना में  4 मासूम बच्चों की मौत हो गई  जबकि 38 अन्य घायल  हुए हैं। घायलों में कई की […]

You May Like

ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा