चीन की चालाकी: कोरोना में फंसे भारत से धोखा, पूर्वी लद्दाख में फिर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 1 मई 2021। भारत इस वक्त कोरोना संक्रमण की चपेट में है, संकट के इस दौर में दुनिया के कई देश भारत की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। अमेरिका, रूस, जर्मनी, फ्रांस समेत कई देश भारत के साथ खड़े हैं। चीन ने भी मदद का भरोसा दिया है, लेकिन दूसरी ओर चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है। ड्रैगन ने गुस्ताखी करते हुए एक बार फिर भारतीय सीमा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्रों में स्थायी आवास बना लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन पूर्वी लद्दाख में सेना की तैनाती शुरू कर दी है। 

साल की शुरुआत में चीनी सैनिक को पकड़ा गया था

बता दें कि इस साल की शुरुआत में भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच तनाव का माहौल था। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बड़ी संख्या में अपने सैनिकों की तैनाती लद्दाख में की थी। इसी दौरान जनवरी में एक चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार करके भारतीय सीमा में आ गया था, हालांकि पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया था।  

राष्ट्रपति जिनपिंग ने पीएम मोदी को समर्थन देने की पेशकश की

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को हर संभव मदद का एलान किया है। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको एक संदेश भेजकर महामारी पर संवेदना व्यक्त की और देश में कोविड-19 मामलों से बिगड़े हालात पर निपटने के लिए समर्थन और सहायता प्रदान करने की पेशकश की।

Leave a Reply

Next Post

तैयारी: विदेशों में बनेंगे कोरोना के देसी टीके? किल्लत दूर करने के लिए केंद्र सरकार बना रही योजना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 1 मई 2021। देश में आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। लेकिन कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी के चलते अपनी जनता से […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस