दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पर मिलेगी दिल्ली में एंट्री

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली  24 फरवरी 2021। पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सजगता दिखाते हुए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि 26 फरवरी से 15 मार्च तक राजधानी आने वाले पांच राज्यों के लोगों को अपना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा। आदेश है कि केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से आने वाले लोगों को कोरोना की निगेटिव आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। 

आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते सामने आए कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा मामले इन्हीं पांच राज्यों से आने वाले लोगों में पाए गए हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। बता दें कि इन पांच राज्यों के नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वह दिल्ली जाने वाले यात्रियों की 72 घंटे पुरानी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को सुनिश्चित करें।

कार से आने वालों को नहीं देनी होगी रिपोर्ट

दिल्ली सरकार का यह आदेश 26 फरवरी की रात 12 बजे से 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश परिवहन के हर माध्यम जैसे रेल, हवाई जहाज, बस आदि से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगा। यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि कार से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

दिल्ली से पहले उत्तराखंड सरकार ने भी जारी किया ऐसा आदेश

इससे पहले उत्तराखंड सरकार भी गुजरात समेत इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों को राज्य में प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिवट आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर चुकी है।

देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामले

मंगलवार को 11 राज्यों में रिकवरी से ज्यादा कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ी। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,218 संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के 4 जिलों में केस बढ़ने की रफ्तार तेज हुई है। मध्य प्रदेश के 3 जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं। इस तरह अब देश के 122 जिले हैं, जहां कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं

दिल्ली सरकार कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर काफी सतर्क है और उसने पहले ही कई सारे इंतजाम कर रखे हैं। इसमें एक है लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में स्पेशल कोरोना वार्ड बनाना। 

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज से महामुकाबला

शेयर करेअहमदाबाद के मोटेरा स्‍टेडियम में भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीसरा टेस्‍ट मैच आज एक-एक मैच जीतकर भारत और इंग्‍लैंड बराबरी पर, यह मैच दोनों के लिए अहम भारत के जीतने पर कोहली भारत में सबसे ज्‍यादा जीत दर्ज करने वाले कैप्‍टन बन जाएंगे इंडिया रिपोर्टर लाइव भारत और […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस