खाकी पैंट, कमल का फूल और सिर पर मणिपुरी टोपी… नए लुक में नजर आएंगे संसद भवन के कर्मचारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर को नई संसद भवन में विधिवत पूजा के साथ सदन की कार्यवाही चलेगी। सत्र की शुरूआत पुराने संसद भवन में होगी और नए भवन में समापन होगा। इसी बीच संसद भवन के कर्मचारियों के ड्रेस को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संसद भवन में मार्शल अब सफारी सूट की जगह क्रीम रंग का कुर्ता और पैजामा पहने हुए नजर आएंगे। 

नए ड्रेस में नजर आएगा स्टाफ
सूत्रों के अनुसार, संसद भवन के स्टाफ की पोशाक भी बदली हुई नजर आने वाली है। संसद भवन के कर्मचारियों के लिए नई पोशाक डिजाइन की गई है। कर्मचारियों के लिए नई पोशाक को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानि निफ्ट ने डिजाइन की है। इसके तहत सचिवालय के कर्मचारियों का बंद गला सूट से बदल कर मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट कर दी जाएगी। उनके शर्ट भी गहरे गुलावी रंग के होंगे, जिन पर कमल का फूल बना होगा और वे खाकी रंग की पैंट पहनेंगे। 

अब मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे
इसके अलावा लोकसभा और राज्यसभा के मार्शल की ड्रेस में भी बदलाव किया जा रहा है। अब वे मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। संसद भवन के सुरक्षा कर्मचारियों की ड्रेस में भी बदलाव किया गया है।अब तक वे सफारी सूट पहनते आए हैं। इसके बजाए उन्हें सैनिकों की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस दी जाएगी। 

बता दें कि, 18 सितंबर को पहले दिन पुराने संसद भवन में ही बैठक होगी। इस बैठक में वर्तमान संसद भवन के निर्माण से लेकर अब तक की यादों को लेकर चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन में प्रवेश होगा और दोनों सदनों की संयुक्त बैठक भी हो सकती है। 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस सत्र का एजेंडा क्या होगा अभी तक इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

Leave a Reply

Next Post

कांगपोकपी में कुकी-जो समुदाय के ग्रामीणों पर उग्रवादियो का हमला, तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 12 सितम्बर 2023। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार की सुबह एक प्रतिबंधित उग्रवादियों के समूह ने तीन ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये तीनों ही ग्रामीण कुकी जो समुदाय से ताल्लुक रखते थे। एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों का समूह वाहन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल