एमपी सरकार अब घर-घर करेगी राशन डिलीवरी, एक नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में शुरू होगी योजना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 19 सितम्बर 2021। मध्य प्रदेश सरकार ने अब घर-घर राशन पहुंचाने का फैसला किया है। 1 नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की। स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने वाले आदिवासी नेताओं को सम्मानित करने के लिए जबलपुर में गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “हम मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में घर-घर राशन वितरण शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी भाई-बहन को अब काम छोड़कर राशन दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल आदिवासी समुदाय के लोग सरकार से इस सुविधा की मांग पहले से कर रहे थे। सरकार ने आदिवासियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर पर राशन देने की योजना बनाई है। 

Leave a Reply

Next Post

कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने की कवायद: उच्च स्तरीय बैठक में एसीएस व डीजीपी ने उद्योगपतियों के साथ की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सोनीपत(हरियाण) 19 सितम्बर 2021। सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें हरियाणा सरकार के एसीएस राजीव अरोड़ा व हरियाणा डीजीपी पीके अग्रवाल ने कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए उद्योगपतियों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग