कोरोना पर नई थ्योरी: वुहान के आरोप से बचने के लिए चीन ने फैलाया नया झूठ, इन तीन देशों को बताया कोविड-19 का जिम्मेदार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 31 अक्टूबर 2021। कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप झेल रहा चीन अब नई थ्योरी गढ़ रहा है। इस थ्योरी में वह खुद पर लगे आरोपों को दुनिया के दूसरे देशों पर डालने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए ट्विटर से लेकर चीनी मीडिया ने जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन का मीडिया अपनी नई थ्योरी को स्थापित करने के लिए कई सारे फर्जी अकाउंट भी संचालित कर रहा है। इस नई थ्योरी में चीन ने अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों पर आरोप लगाया है कि दुनिया में कोरोना संक्रमण के लिए वह जिम्मेदार हैं।  कोविड-19 वायरस पर चीनी मीडिया ने नई थ्योरी दुनिया के सामने रखी है। चीनी मीडिया के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरल फैलाने के पीछे अमेरिका, सऊदी अरब, ब्राजील जैसे देशों का हाथ है। चीन की नई थ्योरी के मुताबिक, अमेरिका से सूअर का मांस, ब्राजील से गोमांस, सऊदी अरब से झींगा और संयुक्त राज्य अमेरिका के मेन से झींगा मछली कोविड -19 फैलने का कारण हैं।

सामने आए चीन का समर्थन करने वाले अकाउंट 

शोधकर्ता मार्सेल श्लीब्स लिखते हैं कि ऐसे कई खाते सामने आए हैं, जो चीन की नई थ्योरी का समर्थन करते हैं और कोल्ड मीट को कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि चीन यह साबित करने में लगा है कि अमेरिका, ब्राजील, सऊदी अरब कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार हैं। श्लीब्स ने 18 महीनों तक चीन का समर्थन करने वाले खातों का ट्विटर पर विश्लेषण किया, इसमें सामने आया कि कोलकाता वाणिज्य दूतावास में तैनात एक चीनी राजनयिक ने इन सभी खातों को आगे बढ़ाया। 

वुहान के आरोप से बचने के लिए नई थ्योरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के लिए चीन के वुहान को दोषी ठहराया गया था। दुनिया भर के वैज्ञानिकों को संदेह है कि चीन के वुहान स्थिति प्रयोगशाला और वहां पर दूषित मांस के प्रयोग से कोविड-19 फैला। चीन इसी थ्योरी को गलत साबित करने के लिए नई थ्योरी सामने लाया और अब वह दूषित मांस के जरिए ही अन्य देशों को निशाना बना रहा है।

Leave a Reply

Next Post

क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान के बाद मुनमुन धमेचा रिहा, सैनिटरी पैड्स में पिल्स छिपाने का लगा था आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 अक्टूबर 2021। क्रूज ड्रग्स केस मे आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। तीनों को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 30 अक्टूबर को आर्यन खान जेल से रिहा हो […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़