ट्रक चालकों के लिए हाईवे किनारे बनेंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, पीएम मोदी ने की घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो ट्रक चलाते हैं, जो टैक्सी चलाते हैं, वे ड्राइवर हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न अंग हैं। अक्सर ये ड्राइवर घंटों लगातार ट्रक चलाते हैं। इनके पास आराम का समय नहीं होता। ड्राइवरों को बीच सफर में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 1000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी का यह बयान आगामी अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत के विश्वास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज का भारत 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। इसमें मोबिलिटी सेक्टर एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करने वाला है। संसद में जो अंतरिम बजट पेश हुआ है, उसमें भी इसका विजन देख सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है। हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले 10 सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। आज देश में बड़ी संख्या में नव मध्य वर्ग बना है जिसकी अपनी आशा, आकांक्षाएं हैं। अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद उद्योपतियों से बात करते भी नजर आए।

चिंता मत करिए, आयकर वाले नहीं सुन रहे
हरित ईंधन से चलने वाले वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि का जिक्र करते हुए पीएम ने कार्यक्रम में मौजूद ऑटो सेक्टर के सीईओ और मालिकों से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि चिंता मत करिए, आयकर वाले नहीं सुन रहे हैं। आप घबराइए मत। आपको आगे बढ़कर इसका लाभ उठाना है।

ईवी को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनाें (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। शोध व परीक्षण की बेहतरी के लिए 3,200 करोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले करीब 10 साल में 12 करोड़ वाहन बिके थे लेकिन 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहन बेचे जा चुके हैं। 10 साल पहले करीब 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे थे जबकि अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में यात्री वाहनों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

रिकॉर्ड समय में इंजीनियरिंग करिश्मा तैयार कर रहे
पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम समुद्र और पहाड़ों को चुनौती देते हुए रिकॉर्ड समय में ‘इंजीनियरिंग करिश्मा’ तैयार कर रहे हैं। अटल सुरंग से लेकर अटल सेतु तक, भारत का ढांचागत विकास नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 10 साल में 75 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। लगभग चार लाख ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं। अंतरिम बजट में जिन तीन रेलवे आर्थिक कॉरिडोर की घोषणा की गई है, वे भी देश में ईज ऑफ ट्रांसपोर्टेंशन को बढ़ाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Next Post

जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद आम राय बनाने वाले देश के रूप में उभरा भारत, विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को देश के राजनयिक इतिहास का ‘उल्लेखनीय काल’ बताया है। जयशंकर ने शुक्रवार को दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद दुनिया में भारत […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां