नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक में छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर : 55.95 प्रतिशत के साथ टॉप टेन में छत्तीसगढ़

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 27 अगस्त, 2020। प्रमुख निर्यातक राज्य बनने की क्षमता सम्पन्न होने के लिए नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ को भूमि से घिरे  राज्यों में चौथे स्थान पर रखा गया है। नीति आयोग द्वारा कल जारी किए गए निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 के अनुसार, छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों की श्रेणी में चौथे स्थान पर है। राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की शुरुआत की गयी है।  इस श्रेणी में राजस्थान, तेलंगाना और हरियाणा छत्तीसगढ़ से आगे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समान सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाले अन्य राज्य छत्तीसगढ़ द्वारा उठाए गए उपायों को देख सकते हैं और अपने निर्यात को बढ़ाने के लिए उन्हें लागू करने का प्रयास कर सकते हैं।

प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान के साथ भागीदारी में नीति आयोग ने पहला निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2020 जारी किया है। सूचकांक में राज्यों को चार श्रेणियों  : तटीय, हिमालयी, भूमि से घिरे, केंद्र शासित प्रदेश / शहरी राज्य के तहत चार पैमानों –  नीति, व्यवसाय परितंत्र, निर्यात परितंत्र और निर्यात निष्पादन के अनुसार रैंकिंग जारी की गयी है।

ओवरऑल रैंकिंग में छत्तीसगढ़ शीर्ष दस की सूची में शामिल है। छत्तीसगढ़ 55.95 फीसदी के साथ आठवें स्थान पर है।  सूचकांक ने 11 उप-स्तंभों को भी ध्यान में रखा है, जिनमें – निर्यात संवर्धन नीति;  संस्थागत संरचना;  व्यवसाय वातावरण;  अधोसंरचना;  परिवहन कनेटिविटी;  वित्त की सुविधा;  निर्यात अधोसंरचना;  व्यापार सहायता; अनुसन्धान एवं विकास अधोसंरचना;  निर्यात विविधीकरण और विकास उन्मुखीकरण शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर देश को मिल सकता है एयर डिफेंस कमांड, मजबूत होंगी सेनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2020। देश के एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए CDS बिपिन रावत की अगुवाई में जल्द ही बड़ा फैसला हो सकता है। देश को एयर डिफेंस कमांड मिल सकता है, जो इस मोर्चे पर काम को आगे बढ़ाएगा। चीन, पाकिस्तान […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक