जयशंकर ने की भारत-बांग्लादेश संबंधों की तारीफ, कहा- दिनोंदिन ‘मजबूत हो रहे’ रिश्ते

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2024। देश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को बांग्लादेश के नवनियुक्त विदेश मंत्री मोहम्मद हसन महमूद से यहां मुलाकात की और दिनोंदिन ‘मजबूत हो रहे’ द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। जयशंकर ने यहां युगांडा की राजधानी कम्पाला में शुक्रवार को शुरू हुए दो-दिवसीय गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन से इतर अपने बांग्लादेशी समकक्ष से मुलाकात की। जयशंकर ने बांग्लादेश का विदेश मंत्री नियुक्त किये जाने पर डॉ. महमूद को बधाई भी दी। इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद दोनों नेता पहली बार मिल रहे थे। जयशंकर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज कम्पाला में बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री डॉ. मोहम्मद हसन महमूद से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की। …भारत-बांग्लादेश संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। जल्द ही दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।

अवामी लीग नेता शेख हसीना की सरकार ने सात जनवरी को आम चुनावों में भारी जीत हासिल कर लगातार चौथा कार्यकाल हासिल किया। भारत और बांग्लादेश इतिहास, भाषा, संस्कृति और कई अन्य समानताएं साझा करते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, “उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध संप्रभुता, समानता, विश्वास और समझ पर आधारित एक सर्वव्यापी साझेदारी को दर्शाते हैं, जो रणनीतिक साझेदारी से कहीं आगे है। यह साझेदारी पूरे क्षेत्र और उससे परे द्विपक्षीय संबंधों के एक मॉडल के रूप में मजबूत, परिपक्व और विकसित हुई है।

Leave a Reply

Next Post

हिंदी विश्‍वविद्यालय में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह के निमित्‍त दीपोत्‍सव, अंतरराष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी और सुन्‍दरकाण्‍ड का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा 21 जनवरी 2024। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रभु श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के आलोक में दीपोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है। विश्‍वविद्यालय के सभी भवनों और प्रमुख स्‍थलों पर दीपक प्रज्‍ज्‍वलित कर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां