हड़कंप: मुंबई-गोवा क्रूज शिप पर क्रू सदस्य कोरोना संक्रमित, 2000 लोग फंसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 जनवरी 2022। मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज का एक क्रू सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया है। मरीज को जहाज पर ही पृथकवास में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  क्रूज पर  2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से बाहर नहीं उतरने को कहा है।  जहाज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोवा में खड़ी करने की अनुमति नहीं दी है जिसके बाद मोरमुगाओ पोर्ट के पास विमान को खड़ा किया गया है। 

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 510 मामले

क्रू सदस्य एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही क्रू स्टाफ संक्रमित पाया गया है और बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है । महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के 510 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 193 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में पिछले 16 दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार ने राज्य में मामलों में वृद्धि को देखते हुए खुले या बंद स्थानों पर समारोहों में लोगों के एकत्र होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है। 

Leave a Reply

Next Post

फ्लैट के अंदर मिलीं चार लाशें: पत्नी की पीट-पीटकर हुई हत्या, बच्चों का घोटा गया दम; किचन में लटका मिला पति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 जनवरी 2022। तमिलनाडु के पेरुंगुडी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पुलिस समेत सभी को चौंका कर रख दिया है। परिवार के चार सदस्यों की लाशें फ्लैट के अंदर मिलीं। इसमें पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल