हसदेव नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, एक की डूबने से हुई मौत, जानकारी होते ही परिवार में पसरा मातम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 05 नवंबर 2025। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती करण घाट के पर पुरानी बस्ती ब्राह्मण मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ स्नान करने सुबह के वक्त आए हुए थे जहां 12 वर्षीय निखिल अपने दो दोस्तों के साथ नहा रहा था अचानक गहरे पानी में समा जाने के कारण वह डूब गया इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया बाकी दो दोस्त दौड़ते हुए मौके से भाग कर घर पहुंचने के बाद घटनाक्रम की जानकारी उसके परिजनों को दिये।

हसदेव नदी पर पहले से ही काफी संख्या में लोग सुबह से ही कार्तिक स्नान करने आए हुए थे जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और डूबे हुए बच्चे की तलाश शुरू की। वहीं इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए नगर सेवा की रेस्कयू टीम को मौके पर बुलाने सूचना दी गई। उसके रेस्कयू करने से पहले ही बस्ती वासियों के द्वारा रेस्क्यूबकर शव बरामद किया। कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया। वहीं परिजनों का बयान दर्ज किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी कुमार ने बताया कि तीन दोस्त थे और दो दोस्त बाद में आये उसके बाद सभी कपड़ा निकाल नहा रहे थे। जहा नदी में चुंबकअप से पैसे की तलाश में निखिल और उसके अन्य साथी नदी के उसे तरफ जा रहे थे अचानक डूब गया जहां उसने भी उसे बचाने का प्रयास किया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 12 वर्षीय निखिल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए हसदेव नदी आया हुआ था जहां डूबने से उसकी मौत हो गई आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता जा रहा है कि मृतक निखिल 6 वी का छात्र था और तैरना नहीं आता था हसदेव नदी में कम पानी का बहाव होने की बात कहते नदी पार कर रहे थे। मासूम निखिल का पिता निजी कंपनी में ठेका कर्मी है वह इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के दौरे पर उपराष्ट्रपति: भारत रत्न भूपेन हजारिका को दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 05 नवंबर 2025। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ