BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।  वनडे टीम में क्रुणाल पंड्या की वापसी हुई है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मौका मिला है।  टीम में प्रसिद्ध कृष्णा के चुने जाने की भनक किसी को नहीं थी. ऐसे में उनका सिलेक्शन चौंकाने वाला रहा है। टीम की बागडोर कप्तान कोहली ही संभालते दिखेंगे. वनडे सीरीज के लिए टीम के चुने जाने से पहले रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी को आराम देने की भी खबरें थी. लेकिन, हिटमैन भी बतौर उप-कप्तान वनडे टीम का हिस्सा है। 

वनडे सीरीज के सभी मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे. पहला मैच 23 मार्च को होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 26 और तीसरा वनडे 28 मार्च को खेला जाएगा।  इससे पहले चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 3-1 से शिकस्‍त दी थी. शुरुआती दो टेस्‍ट चेन्‍नई में खेले गए थे, जिसमें पहला इंग्‍लैंड तो दूसरा भारत के नाम रहा. इसके बाद अहमदाबाद में हुए दोनों टेस्‍ट में बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी. फिलहाल दोनों टीमों के बीच T20 सीरीज आखिरी चरण में है। 

T20 के बाद वनडे टीम में भी चमकेगा ‘सूरज’

सूर्यकुमार यादव को T20 में किए उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है. भारतीय थिंक टैंक ने मिडिल ऑर्डर में उनके कौशल को देखते हुए T20 के बाद वनडे टीम में भी जगह दी है।  इसके अलावा गेंदबाजी के फ्रंट पर पहली बार टीम में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को घरेलू क्रिकेट में की गई उनकी मेहनत का फल मिला है।  उन्हें टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह जोड़ा गया है. बुमराह फिलहाल निजी वजहोें से छुट्टी पर हैं। 

गेंदबाजी के मोर्चे पर हेर-फेर

गेंदबाजी के मोर्चे पर कुछ बड़े बदलाव देखे गए हैं. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को ड्रॉप किया गया है. वहीं फिटनेस टेस्ट पास कर टीम इंडिया के कैंप से जुड़े टी. नटराजन को वनडे टीम में जगह मिली है।  नवदीप सैनी की जगह क्रुणाल पंड्या को टीम मे शामिल किया गया है. इसके अलावा इंजरी से वापसी करते हुए भुवनेश्वर T20 के बाद वनडे टीम में भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, केएल राहुल, कुलदीप यादव,  युजवेंद्र चहल, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, और शार्दुल ठाकुर

Leave a Reply

Next Post

चार साल पूरे होने पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास पुस्तिका का किया विमोचन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 19 मार्च 2021। उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार को सत्‍ता संभाले आज चार साल पूरे हो गए। राज्‍य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार