पहलवानों के खिलाफ कार्रवाई पर अनुराग ठाकुर ने दिया बयान, कहा- ‘तय स्थान पर प्रदर्शन तक किसी को नहीं छुआ गया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2023। नये संसद भवन की ओर कूच करने वाले प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के एक दिन बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि प्रदर्शन को जंतर-मंतर तक सीमित रखने तक उन्हें छुआ तक नहीं गया। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक और कई अन्य को दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वे महिला महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को हिरासत में लिए जाने के बाद पहलवानों को बाद में छोड़ दिया गया।

अधिकारियों ने कहा था कि बाद में, प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ पुलिस की चेतावनी को कथित तौर पर नजरअंदाज करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी कि नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान हंगामा करने से ‘‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान” होगा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को बताने के लिए यहां संवाददाता सम्मेलन में ठाकुर ने कहा कि पहलवानों के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। ठाकुर ने कहा, ‘‘उन्हें (अधिकारियों द्वारा) तय जगह पर विरोध प्रदर्शन करने से किसी ने नहीं रोका। जब उन्होंने निर्धारित स्थान पर कैंडल मार्च निकाला, तो किसी ने उन्हें नहीं रोका।” मंत्री ने कहा कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, इसलिए उन्हें आगे आना चाहिए और अपना बयान दर्ज कराना चाहिए तथा जांच पूरी होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया में भारतीय जवानों की शांति दूतों के तौर पर बनी पहचान, 2.75 लाख से ज्यादा जवानों ने दिया योगदान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2023। 29 मई को 75वां संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस मनाया गया। हिंसा, अराजकता और युद्धग्रस्त क्षेत्रों में मानवता की उम्मीद जगाने का नाम ही संयुक्त राष्ट्र शांति सेना है। भारतीय सेना इन अभियानों में अहम भागीदार रही है। 1948 से […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक