फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा: कैंटर ने मैक्स जीप में मारी टक्कर, हादसे में पांच की मौत, एक घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

फिरोजाबाद 30 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है, जिसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना इलाके में नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के पास मंगलवार रात करीब दो बजे कैंटर ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। मैक्स में सवार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। आगरा में उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। जबकि जसराना के नगला कन्ही निवासी राजकुमार का उपचार आगरा में चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही  टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। हादसे के दौरान आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने मृतकों के नाम राहुल पुत्र सत्यराम सिंह, राम बहादुर उर्फ छोटू पुत्र बीरबल सिंह निवासी नगला कन्हैया कुरारा थाना जसराना, फिरोजाबाद, वली मोहम्मद  पुत्र खुदाबक्स पोखर वाला मोहल्ला सादाबाद हाथरस बताए हैं। दो की अभी शिनाख़्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में ग्राम स्वराज का सपना साकार करने के लिए 100 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 30 मार्च 2022। जम्मू-कश्मीर में ग्राम स्वराज का सपना साकार करने के लिए 100 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की गई है। यह मुख्य रूप से ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सुशासन, आजीविका सृजन, वित्तीय समावेश, युवा अधिकारिता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित होगी। उप […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही