‘मुफ्त अनाज देकर लोगों को गुलाम बनाने की कोशिश…’, केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना पर मायावती ने साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 15 जनवरी 2024। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) का आज यानी 15 जनवरी को जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ (Lucknow) स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह आरोप लगाया कि ”मुफ्त अनाज देकर सरकार लोगों को गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है। मायावती ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ”बसपा ने चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया। हमने अल्पसंख्यक, गरीब, मुस्लिम, किसान और अन्य मेहनतकश लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की, जिन्हें सरकारें नाम बदलकर अपना बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन सरकारों के जातिवादी होने के कारण यह काम नहीं हो पा रहा है। वर्तमान समय में कोई काम नहीं दिख रहा और मुफ्त में राशन देकर लोगों को गुलाम बनाया जा रहा है।

मायावती ने साधा सरकार पर निशाना
बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना को आड़े हाथों लेते हुए कहा, सरकार लोगों को रोजगार के साधन देने के बजाय मुफ्त में थोड़ा सा राशन देकर लोगों को मोहताज बना रही है। जबकि हमारे कार्यकाल में अपनी सरकार के दौरान हमने वर्तमान सरकार की तरह लोगों को मोहताज नहीं बनाया। हमने सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के साधन दिए। हमने लोगों को सम्मान और स्वाभिमान ऊंचा करने का मौका भी दिया, लेकिन वर्तमान समय में यह होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार धर्म और संस्कृति की आग में राजनीति कर रही है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेंगी और अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश ने गिरगिट की तरह रंग बदला है। हमें गिरगिट की तरह रंग बदलने वालों से सावधान रहना होगा।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटेन नाटो के सबसे बड़े युद्धाभ्यास के लिए 20 हजार सैनिक भेजेगा यूरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 15 जनवरी 2024। ब्रिटेन ने इस साल के पूर्वार्द्ध में नाटो के एक बड़े सैनिक अभ्‍यास के लिए यूरोप में अपने बीस हजार सैनिक भेजने का वादा किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नाटो के इस अभ्यास-डिफेंडर-24 के लिए वह युद्धपोत और […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां