‘देश अब रुकने वाला नहीं हैं’, साल के आखिरी दिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023। आज साल का आखिरी रविवार है और कुछ घंटों के बाद साल 2023 खत्म होने वाला है। रात्रि के 12 बजने के साथ ही नए साल की शुरूआत हो जाएगी। वहीं, पीएम मोदी ने साल के आखिरी दिन अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए लोगों से रूबरू हुए। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कईं रोचक बातें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है और इस भावना तथा गति को 2024 में भी बनाए रखना है।

अब हम रुकने वाले नहीं हैं
आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और ‘फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रसारण के दौरान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी अच्छी सेहत का राज क्या है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का ‘इनोवेशन हब’ बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स पर 81वें स्थान पर थे, आज हमारी रैंक 40वीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। मोदी ने कहा, ”हमें 2024 में भी इसी भावना और गति को बनाए रखना है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नवोन्मेष का केंद्र बनना इस बात का प्रतीक है कि देश अब रुकने वाला नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने चंद्रयान तीन की सफलता सहित साल 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में देश को हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। 

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में सभी विधानसभा, लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 31 दिसंबर 2023। ओडिशा में भाजपा आगामी 2024 का चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन या समझौता नहीं करेगी। यह जानकारी राज्य में पार्टी प्रभारी सुनील बंसल ने शनिवार को दी। यहां पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बंसल ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ