राहुल गांधी को पीएम देखना चाहते हैं सिद्धारमैया, बोले- केवल कांग्रेस ही देश की समस्याओं को खत्म कर सकती है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरू 29 दिसंबर 2023। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की वकालत की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘केवल कांग्रेस ही देश की समस्याओं का समाधान कर सकती है और ऐसा करने के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। सिद्धारमैया ने कहा ‘‘देश में किसी ने भी भारत जोड़ो यात्रा जैसा कुछ नहीं किया है। अब राहुल गांधी दूसरा संस्करण न्याय यात्रा कर रहे हैं, क्योंकि देश में पिछड़े वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं सभी को न्याय नहीं मिला है।‘’ उन्होंने कहा,‘‘हमें संविधान, सछ्वाव और संप्रभुता की रक्षा के लिए देश की खातिर अपने सभी मतभेदों को भुला देना चाहिए। हमें कांग्रेस को वापस लाना चाहिए और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए।‘

उल्लेखनीय है कि सिद्धारमैया ने 2019 के दौरान भी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर फर्जी हिंदुत्व का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व में अंतर है।

Leave a Reply

Next Post

इसरो प्रमुख का बड़ा दावा- भारत खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए अगले 5 साल में 50 सैटेलाइट भेजेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 दिसंबर 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने वीरवार को यहां कहा कि भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें सैनिकों की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग