मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान, फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ में किया था रीटेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पंजाब की टीम आईपीएल 2022 में मयंक की अगुवाई में ही खेलेगी। मयंक अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल इस टीम के कप्तान थे। अग्रवाल ने इससे पहले एक मैच में पंजाब की कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में पहले से ही उनका कप्तान बनना तय माना जा रहा था। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब की टीम ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रीटेन किया था। मयंक अग्रवाल पहले खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने जाने से रोका था। उनके अलावा अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रीटेन किया गया था। इसके बाद मयंक का कप्तान बनना तय माना जा रहा था। 

पंजाब किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए कप्तान का एलान किया है। टीम का कप्तान बनाए जाने पर अग्रवाल ने कहा कि वो आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कप्तानी मिलने पर बहुत ही खुश हैं। इस बार वो पंजाब के लिए खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। पंजाब की टीम अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 

ग्रुप बी में है पंजाब की टीम
आईपीएल 2022 में पंजाब को ग्रुप बी में रखा गया है। इसमें उसे चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलोर और गुजरात के साथ, दो-दो मैच खेलने होंगे। वहीं मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और लखनऊ के खिलाफ एक मैच खेलना होगा।  

मयंक से पहले राहुल थे कप्तान
मयंक से अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे। उनकी अगुआई में पंजाब ने दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, मेगा ऑक्शन से पहले राहुल ने खुद को टीम से अलग करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ की टीम ने उन्हें ड्रॉफ्ट में 17 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके बाद मयंक ही कप्तानी के प्रबल दावेदार थे और अब उन्हें ही टीम की कमान सौंप दी गई है। राहुल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पिछले सीजन में उनकी टीम ने कई करीबी मैच गंवाए थे। टीम अंकतालिका में छठवें स्थान पर थी। पंजाब ने 14 में छह मैच जीते थे, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2022 मेगा ऑक्शन से पहले सबसे कम खिलाड़ी पंजाब ने ही रिटेन किए थे। पंजाब ने सिर्फ दो खिलाड़ी रीटेन किए थे और नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरी थी। अब इस टीम के पास शिखर धवन, कगिसो रबाडा, लियम लिविगस्टोन और जानी बेयरस्टो जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Next Post

ये बीएसपी है या मुस्लिम लीग? CM योगी का मायावती पर बड़ा हमला; बड़ी संख्‍या में मुस्लिमों को टिकट देने पर उठाया सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 28 फरवरी 2022। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देवरिया में एक चुनावी जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला बोला। बसपा द्वारा कई सीटों पर मुस्लिम उम्‍मीदवार खड़े किए जाने पर सवाल उठाते सीएम […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग