बच्चों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, मशाल के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग; सुरक्षाबलों के साथ झड़प

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल / गुवाहाटी 17 अप्रैल 2026। मणिपुर में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इंफाल पश्चिम जिले में हजारों लोगों ने प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लाओबी में हुए बम धमाके के खिलाफ था, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई थी।

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
शाम करीब सात बजे सिंगजामेई इलाके से शुरू हुआ यह प्रदर्शन देखते ही देखते बड़ा रूप ले गया। लोग हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतर आए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए करीब दो किलोमीटर तक मार्च करते हुए चिंगामथक तक पहुंच गए, जो मुख्यमंत्री के आवास, पुलिस मुख्यालय और लोक भवन के पास का इलाका है।

निषोधाज्ञा लागू होने के बाद भी सड़कों पर उतरे लोग
हालांकि, इलाके में पहले से ही निषोधाज्ञा लागू थी, जिसके तहत शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक है। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और वापस जाने को कहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई।

Leave a Reply

Next Post

ब्लूमबर्ग की सूची में बड़ा बदलाव, मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2026। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग