कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का अनोखा संगम है ‘आर्यभट्ट का जीरो’

Indiareporter Live
शेयर करे

समाज ने जिसे समझा ‘ज़ीरो’, वही बनेगा ‘हीरो’— ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार संदेश

responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस खबर को सुने”]

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 30 जुलाई 2026। फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का ट्रेलर यह संदेश देता है कि जिंदगी में असफलताएं अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का अवसर होती हैं। 2 मिनट 38 सेकंड का ट्रेलर एक साधारण युवक ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ ‘बग्गू’ की भावनात्मक यात्रा को सामने लाता है, जिसमें पिता-पुत्र के रिश्ते की गहराई, अधूरे सपनों का दर्द, प्रेम में हार और आत्मसम्मान की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का संतुलित मेल इसे खास बनाता है।

अभिनेता हिमांश कोहली कहते हैं, “बग्गू सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि उन लाखों युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो जिंदगी में बार-बार गिरते हैं, लेकिन कभी हार नहीं मानते।” वहीं निर्माता बीरेंद्र भगत का मानना है, “यह हर उस इंसान की कहानी है जिसे कभी समाज ने कम आंका हो। हर ज़ीरो के भीतर एक हीरो बनने की क्षमता होती है।”

निर्देशक कमल चंद्रा के अनुसार, “हर असफलता के पीछे एक नई शुरुआत छिपी होती है। बग्गू का किरदार गिरकर फिर उठने और खुद पर विश्वास रखने की प्रेरणा देता है।” हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों को उम्मीद, आत्मविश्वास और संघर्ष की नई कहानी सुनाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह

शेयर करेएमी मिसोब्बाह की फिटनेस जर्नी की प्रेरणा हैं कैटरीना कैफ इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 30 जुलाई 2026। फिटनेस सिर्फ जिम में पसीना बहाने का नाम नहीं, बल्कि हर दिन खुद के बेहतर संस्करण को गढ़ने की प्रक्रिया है। अभिनेत्री एमी मिसोब्बाह इसी सोच के साथ अपनी फिटनेस […]

You May Like

पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग