पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत हुए बाहर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2023। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को उन्होंने चीन की यी मान हांग को शिकस्त दी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने निचली रैंक वाली हांग को क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में  21-16,13-21 और 22-20 से तीन गेमों में शिकस्त दी। यह मैच एक घंटे और 14 मिनट तक चला। पिछले साल भी सिंधू ने चीन की इस खिलाड़ी को इसी टूर्नामेंट में हराया था। इस तरह सिंधू ने इसी साल हुए ऑल इंडिया ओपन के राउंड ऑफ32 में यी मान से अपनी हार का बदला लिया।

सेमीफाइनल में सिंधू का मुकाबला विश्व नंबर नौ और सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टुंजुंग से शनिवार को होगा। क्वार्टर-फाइनल में टुंजुंग ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की यी ही वांग को 21-18, 22-20 से हराया। टुंजुंग इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहीं हैं। पिछले साल अप्रैल में हुए मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में पीवी सिंधू को सीधे गेम में मात दे चुकी हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक आठ मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिंधू ने सात बार टुंजुंग को हराकर बढ़त बनाई हुई है।

पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंडोनेशिया के शटलर क्रिश्चियन अडिनाटा ने उन्हें 21-16,16-21 और 11-21 से हरा दिया। यह मैच 57 मिनट तक चला। आज ही मेन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के एचएस प्रणय का मुकाबला जापान के केंटा नीशिमोटो से होगा।

Leave a Reply

Next Post

देविका रानी और हिमांशु राय के जीवन पर बनेगी फिल्म, अश्वनी अय्यर करेंगी मूवी का निर्देशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2023। फिल्म निर्माता और लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी ने ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘पंगा’ जैसी फिल्में देकर आज उद्योग में सबसे अनोखी कहानीकारों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना ली है। अब निर्देशक अश्विनी बड़े […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां