भाजपा सरकार बनते ही अपराधियों के हौसले बुलंद स्कूली बच्चे भी सुरक्षित नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 फरवरी 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी का पालकों को पत्र लिखकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा स्वयं करने निर्देश देना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की सरकार अपराधियों से जनता की सुरक्षा करने में नकारा हो गई है। प्रतापपुर से गायब रिशु कश्यप को अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई है, वही अपराधियों ने दिनदहाड़े 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने का प्रयास किया है जिसे जनता ने बचाया है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। पूरा प्रदेश यूपी की तरह जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। अपहरण, बलात्कार, लूटपाट, चाकूबाजी, डकैती चोरी की घटनाएं बढ़ी, गोली चलना शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र के पश्चात पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासन काल के दौरान भी छत्तीसगढ़ अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह था, अपराधियों का पनाहगार था। उन 15 सालों में शाम को 6 बजे थाना के दरवाजे बंद हो जाते थे, जनता सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकलने से डरती थी, मॉर्निंग वॉक में लोग नहीं जाते थे, आज फिर वही स्थिति निर्मित होने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार प्रतापपुर से गायब बच्चे को तत्काल ढूंढे और 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण के प्रयास करने वाले अपराधियों को पकड़े, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो, कानून का भय जनता के ऊपर नहीं बल्कि अपराधियों के ऊपर दिखना चाहिए। स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं के साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो, जनता निडर होकर अपने दिनचर्या के कार्यों को संपादित कर सके।

Leave a Reply

Next Post

काशी में बोले राहुल- मां गंगा के सामने अहंकार से नहीं, सिर झुकाकर आया हूं, 'कैमरे' पर विवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 18 फरवरी 2024। ‘मैं मां गंगा के सामने अहंकार से नहीं सिर झुकाकर आया हूं। इसी तरह जब मैं भारत जोड़ो यात्रा में चल रहा था, तब मैं सबसे सिर झुकाकर मिल रहा था। मैं चाहता था कि यात्रा में जो भी आए उन्हें […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं