ग्राम खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का मामला : मुख्यमंत्री ने खुड़मुड़ा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारजनों को बंधाया ढांढस

indiareporterlive
शेयर करे

हादसे में स्वर्गीय बालाराम सोनकर के परिवार के बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

चार बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपये बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट किए जाएंगे

बच्चों के लालन पालन के लिए परिजनों को दी जाएगी एक लाख रुपये की राशि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 दिसम्बर 2020। दुर्ग जिले के ग्राम खुड़मुड़ा, पाटन ब्लॉक में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुड़मुड़ा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में स्वर्गीय बालाराम सोनकर के परिवार के बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। चार बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी। बच्चों के लालन पालन के लिए एक लाख रुपये परिजनों को दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री को परिजनों ने वारदात के संबंध में विस्तार से घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में अब तक हुई जांच के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा तथा दुर्ग के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने उन्हें विस्तार से जांच की प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एएसपी रोहित झा और सुश्री प्रज्ञा मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं : केक काट कर किया क्रिसमस सेलिब्रेट

शेयर करेप्रभु यीशु मसीह ने हमें प्रेम, दया, करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए मुख्यमंत्री को भेंट की गई “छत्तीसगढ़ी बाइबिल: नवा नियम”  इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान