विनेश-बजरंग और संगीता मैट पर लौटे वापस, एशियाई खेलों के ट्रायल्स में जुटे पहलवान…गुलजार हुआ साइ केंद्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जून 2023। दर्शनकारी पहलवानों ने एशियाई खेलों के ट्रायल्स की तैयारी के लिए अपने कई साथियों के साथ अभ्यास शुरू कर दिया जिससे सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) का केंद्र इन दिनों फिर से गुलजार हो गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के प्रमुख चेहरों में से एक विनेश फोगाट ने 9 जून को अभ्यास के लिए केंद्र का दौरा किया था, जबकि उनकी चचेरी बहन गीता फोगाट ने भी ट्रायल के अभ्यास के लिए मैट पर उतरी। गीता ने नवंबर 2021 में गोंडा में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद मातृत्व अवकाश लिया था और वह अब प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रही है। उनके साथ उनके पति पवन सरोहा भी हैं, जो खुद भी पहलवान हैं।

गीता की छोटी बहन संगीता भी अपने पति और तोक्यो खेलों के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया के साथ इस  केंद्र में हैं। महिला पहलवान आम तौर पर लखनऊ में साइ केंद्र में राष्ट्रीय शिविर के लिए इकट्ठा होती हैं, लेकिन बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर, इसे उत्तर प्रदेश की राजधानी से बाहर कर दिया गया। साइ के एक सूत्र ने कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवान लंबे समय से मैट से दूर हैं। फिलहाल ये पहलवान ज्यादातर समय जिम में बिता रहे हैं।

संगीता भी ‘स्ट्रेंथ बिल्डिंग’ पर भी काम कर रही हैं।” अधिकारी ने कहा, ‘‘विनेश 9 जून को ही इस परिसर में आ गई थी।  गीता भी नियमित रूप से आ रही हैं। ऐसा लगता है कि परिसर में सामान्य स्थिति लौट रही है।” बजरंग और उनके जोड़ीदार जितेंद्र किन्हा ने पहले ही साइ के बहालगढ़ केंद्र में अभ्यास शुरू कर दिया है, जहां पुरुषों की फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन पहलवानों के लिए साल भर राष्ट्रीय शिविर का आयोजन होता है।

पहलवानों ने शुक्रवार खेल मंत्रालय से संपर्क कर शारीरिक फिटनेस हासिल करने का हवाला देते हुए एशियाई खेलों के ट्रायल को अगस्त में  कराने का अनुरोध किया था। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सभी खेल संघों से 30 जून तक खिलाड़ियों की सूची मांगी है। पहले से तय समय सीमा के मुताबिक आईओए को सभी भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नाम 15 जुलाई तक ओसीए को भेजने होंगे। आईओए ने हालांकि कुश्ती के मामले में एशिया ओलंपिक परिषद (OCA) से संपर्क कर 10 अगस्त तक का समय मांगा है।

Leave a Reply

Next Post

मैनपुरी में  ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पिता और पुत्र के साथ बहू को मारी गोली; मौके पर पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैनपुर 19 जून 2023। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में सोमवार को एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली […]

You May Like

अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम