पूर्व नौसेना प्रमुख को साबित करनी होगी नागरिकता, एसआईआर का नोटिस जारी; चुनाव आयोग को दिए सुझाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पणजी 12 जनवरी 2026। चुनाव आयोग ने नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त) को नोटिस जारी कर उन्हें चुनावी सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपनी पहचान साबित करने के लिए बैठक में शामिल होने को कहा है। सेवानिवृत्त के बाद से गोवा में रह रहे एडमिरल प्रकाश ने कहा कि अगर एसआईआर फॉर्म से जरूरी जानकारी नहीं मिल रही है तो उन्हें फॉर्म में बदलाव करना चाहिए।

पूर्व नौसेना प्रमुख ने चुनाव आयोग को दिए ये सुझाव
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2002 में अपडेट की गई मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है और वह अनमैप्ड श्रेणी में आते हैं। एडमिरल प्रकाश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं चुनाव आयोग को कुछ सुझाव देना चाहता हूं। पहला अगर एसआईआर फॉर्म से जरूरी जानकारी नहीं मिल रही है, तो उन्हें बदलाव करना चाहिए। दूसरा बीएलओ हमारे घर तीन बार आए, वे हमसे अतिरिक्त जानकारी वहीं पूछ सकते थे। तीसरा हम 82 और 78 साल के बुजुर्ग दंपती हैं, फिर भी हमें 18 किलोमीटर दूर दो अलग-अलग तारीखों पर बुलाया गया है।’ उन्होंने कहा कि मैंने और मेरी पत्नी ने एसआईआर फॉर्म भरे थे। 

2004-2006 के बीच नौसेना का नेतृत्व किया
एडमिरल अरुण प्रकाश भारतीय नौसेना के सर्वोच्च पद पर सेवाएं दे चुके हैं। एडमिरल अरुण प्रकाश 31 जुलाई 2004 से 30 अक्टूबर 2006 तक नौसेना अध्यक्ष रहे। अपने करियर में एक कैरियर-बोर्न फाइटर-स्क्वाड्रन, एक नेवल एयर स्टेशन और चार युद्धपोतों की कमान उन्होंने संभाली। इसमें एयरक्राफ्ट-कैरियर INS विराट भी शामिल था। एडमिरल अरुण प्रकाश को उनकी बहादुरी के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), वीर चक्र (VrC), विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) जैसे सम्मानों से नवाजा गया।

Leave a Reply

Next Post

ISRO को लगा तगड़ा झटकाः PSLV C62 मिशन फेल, ऑर्बिट से पहले ही अंतरिक्ष में गायब हो गया 'अन्वेषा'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जनवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को 2026 के अपने पहले ऑर्बिटल मिशन में तकनीकी असफलता का सामना करना पड़ा है। इस मिशन के तहत PSLV-C62 रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, लेकिन रॉकेट से जुड़ा मुख्य सैटेलाइट तय कक्षा […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार