न्यूजीलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय महिला टीम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 04 अक्टूबर 2024। महिला टी20 विश्व कप की गुरुवार से शुरुआत से हो रही है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम शुक्रवार से अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत का सामना ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा। आंकड़ों में न्यूजीलैंड की टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है, लेकिन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पूरी तैयारी के साथ आई है और अपने दिन किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है। 

स्पिनरों की भूमिका रहेगी अहम
इस बात की पूरी संभावना है कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों को खिलाएगा और स्पिनरों पर अधिक निर्भर रहना होगा। भारत के पास स्पिन विभाग में असाधारण विविधता है। आक्रमण की कमान ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल, लेग स्पिनर आशा शोभना और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के कंधों पर होगी। न्यूजीलैंड की टीम में भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे टीम का दावा मजबूत है। करिश्माई कप्तान सोफी डिवाइन, अनुभवी ऑलराउंडर सूजी बेट्स और अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहुहू और लेघ कास्पेरेक टीम की रीढ़ हैं। युवा ऑलराउंडर अमेलिया केर भी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में चौंकाने वाला प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि पिचों के टूटने से भारत के स्पिनरों को मदद मिल सकती है जो टीम का मजबूत पक्ष है।

मंधाना लय में, हरमनप्रीत की खराब फॉर्म चिंता का विषय
भारत को अपने शीर्ष खिलाड़ियों 35 वर्षीय हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा से महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद होगी। शेफाली और मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने जुलाई में श्रीलंका में एशिया कप में अपने पिछले अंतरराष्ट्रीय मैच में रन बनाए लेकिन भारत फाइनल में मेजबान टीम से हार गया था। मंधाना ने पिछली पांच टी20 पारियों में तीन अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि, हरमनप्रीत का प्रदर्शन कुछ निराशाजनक रहा है और उनका लय में होना भारत के शीर्ष और मध्य क्रम के लिए जरूरी है। 

खिताबी सूखे को समाप्त करने के उद्देश्य से उतरेगा भारत 
संभवत: अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूकने और निराशाजनक क्षणों की गवाह रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप 2020 में मेलबर्न में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार भी शामिल है। अतीत की तरह यह भारतीय टीम भी प्रतिभा से भरपूर है और संभवत: केवल ऑस्ट्रेलिया के पास ही इतनी अच्छी टीम है। लेकिन मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास छह टी20 विश्व कप खिताब हैं, जबकि भारत को पहले खिताब का इंतजार है। न्यूजीलैंड दो बार का उपविजेता है और उनके खिलाफ जीत को रणनीतिक तथा मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होने का संकेत माना जा सकता है। भारत के लिए जीत के साथ आगाज करना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान भी हैं।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर। 
न्यूजीलैंडः सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूके हालीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गैज (विकेटकीपर), हनाह रोव, जेस केर, लेघ कास्पेरेक,  ली ताहुहू।

Leave a Reply

Next Post

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: "चीन के प्रशंसकों ने ही किया भारतीय उद्योग का बेड़ागर्क, हम विदेशी धरती पर देश को कोसते नहीं "

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2024। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पूरी दुनिया जब यह मान चुकी है कि चीन एक अपारदर्शी अर्थव्यवस्था है, तो ऐसे समय में भी कुछ लोग, जो भारतीय उद्योग  में इसके बढ़ते प्रभाव के लिए संभवत: जिम्मेदार हैं, […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम