छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन, भूपेश सरकार में खुले हैं न्याय और समृद्धि के द्वार

Indiareporter Live
शेयर करे

कांग्रेस राज में महिलायें ज्यादा सुरक्षित हुई है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिला समृद्धि और स्वाभीमान के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के कुशासन में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध चरम पर थे, हर गांव में एक महिला को ग्राम प्रहरी बनाने का वादा 2003 में किया था, सरकार में रहते ठगते रहे, एक भी नहीं बनाए, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई, कांग्रेस राज में महिलायें ज्यादा सुरक्षित है, दूसरी ओर भूपेश सरकार ने पहले दिन से ही महिलाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भूपेश सरकार में आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ताओं का मानदेय लगभग दुगना हो गया है, रसोइयों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भूपेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सहायता राशि 25 हजार से बढ़कर 50 हजार किया गया। महिला समूहों के 12 करोड़ 70 लाख़ की ऋण माफी की गई। 85 हजार से ज्यादा महिलाओं को गोठानो में महिला समुह के माध्यम से जोड़कर आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलें हैं। 50 हजार से अधिक महिलाओं को वनोपज प्रसंस्करण से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 2 लाख 54 हजार स्व सहायता समूह से करीब 27 लाख महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर रही हैं। महिला हितैसी होने का ढोंग करने वाले भाजपाई  छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार में रहने के दौरान केवल वादा खिलाफी करते रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ की बहन बेटियां कुपोषण एनीमिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से जूझती रही, रमन सरकार केवल कमीशन खोरी में मस्ती थी, भूपेश सरकार आने के बाद पिछले साढ़े साल में छत्तीसगढ़ में कुपोषण, एनीमिया के आंकड़ों में लगातार कमी आई है मलेरिया का संक्रमण दर चार गुना कम हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि में छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति का बड़ा योगदान भूपेश सरकार आने के बाद संभव हो सका है। महिलाओं को बेहतर अवसर मिले हैं जिसका सुखद परिणाम है की अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। महिला सुरक्षा, समृद्धि और स्वाभिमान भूपेश सरकार की प्राथमिकता है और उसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ ने समृद्धि, सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया है।

Leave a Reply

Next Post

स्‍वच्‍छता अभियान का व्‍यापक स्‍तर पर हो प्रचार-प्रसार : प्रो. एल. कारुण्‍यकरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा, 21 सितंबर, 2023। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में ‘स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ के अंतर्गत 15 सितंबर से 02 अक्‍टूबर 2023 तक ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार, 20 सितंबर को स्‍वच्‍छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्‍वविद्यालय के समस्‍त शिक्षकों तथा […]

You May Like

दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस