स्‍वच्‍छता अभियान का व्‍यापक स्‍तर पर हो प्रचार-प्रसार : प्रो. एल. कारुण्‍यकरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वर्धा, 21 सितंबर, 2023। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में ‘स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ के अंतर्गत 15 सितंबर से 02 अक्‍टूबर 2023 तक ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार, 20 सितंबर को स्‍वच्‍छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्‍वविद्यालय के समस्‍त शिक्षकों तथा समस्‍त कर्मचारियों हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन गालिब सभागार में तथा समस्‍त शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन कस्‍तूरबा सभागार में किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. एल. कारुण्‍यकरा ने सभी को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विश्‍वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज, कोलकाता एवं रिद्धपुर के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी ऑनलाइन उपस्थित हुए।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. एल. कारुण्‍यकरा ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्‍वच्‍छ भारत मिशन की जानकारी दी। उन्‍होंने सभी से आह्वान किया कि इस अभियान को व्‍यापक स्‍तर पर मनाया जाए। सोशल मीडिया के विभिन्‍न मंचों पर इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। इस अभियान के अंतर्गत नवाचारी गतिविधियों एवं सकल्‍पनाओं को प्रस्‍तुत करने की अपील भी उन्‍होने की।

Leave a Reply

Next Post

रक्तदान के लिए चलाएं व्यापक अभियान : कलेक्टर झा

शेयर करेभारतीय रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 21 सितंबर 2023। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल