अवैध रेत खनन रोकने में सरकार असफल, अब राज्यपाल कार्यवाही करने निर्देश दे रहे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 04 जून 2026। राज्यपाल महोदय द्वारा अवैध रेत खनन को लेकर खनिज सचिव को बैठक के बाद कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध रेत खनन रोकने में सरकार असफल हो गई है। बार-बार शिकायत के बावजूद अवैध रेत खनन रुक नही रहा है। अब राज्यपाल महोदय को खनिज सचिव को लोकभवन बुलाकर रेत खनन रोकने आवश्यक निर्देश देने पड़ रहे है।इससे स्पष्ट हो गया कि  सरकार की अवैध रेत खनन को रोकने गम्भीर नही थी। जिम्मेदार अधिकारी अवैध रेत खनन को रोकने के निर्देशों का पालन नही कर रहे थे। जिसके चलते पूरे प्रदेश में अवैध रेत खनन माफिया सक्रिय है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध रेत खनन रोकने को लेकर जनता और विपक्ष लगातार आवाज उठा रही है। लेकिन सरकार के कान में जूं नही रेंग रही थी। अवैध रेत खनन माफिया द्वारा लगातार आतंक फैलाया जा रहा है। ग्रामीणों के साथ मारपीट, माफियाओं के बीच खूनी संघर्ष लगातार हो रहे है। माफियों को इतनी छूट दे दी गई है कि वो शमशान घाट में दफन शव को भी उखाड़ कर रेत निकाल रहे थे। सरकार मूकदर्शक बनकर चुप बैठी रही है। अवैध रेत खनन माफिया का सीधा संरक्षण भाजपा नेताओं है।इसलिए इस प्रकार बिना डर वे खनन कर काली कमाई कर रहे थे। पर्यावरण को नष्ट कर रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने अवैध रेत खनन के कारण हो रही खतरे में पड़ी जलदायनी नदियों एवं पर्यावरण को नुकसान, गिरते भू-जल स्तर को लेकर चिंता जाहिर की है, अधिकारियों को कड़ाई से रोकने का निर्देश दिए है। अब देखना होगा सरकार एवं जिम्मेदार अधिकारी राज्यपाल महोदय का निर्देशो का पालन करते हुए अवैध रेत खनन को रोकने में रुचि दिखाते है या ये भी बैठक सिर्फ खानापूर्ति साबित होगी।

Leave a Reply

Next Post

'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पूरा हुआ': मार्को रूबियो का दावा- खत्म हुआ ईरान युद्ध, अमेरिका ने हासिल किए अपने लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जून 2026। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो चुका है, जबकि क्षेत्र में अब भी घातक हमले जारी हैं। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के समक्ष रूबियो ने कहा कि हम अब […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह