कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर पड़ेगा फ्लाइट सेवाओं पर असर- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मार्च 2021।  देश में कोरोना वायरस के रोजाना सामने आने वाले मामलों में पिछले कुछ दिनों में फिर से तेजी देखी गई है। कई तरह की पाबंदियां भी लगाई जाने लगी हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले दिनों में फ्लाइट्स सर्विसेज पर भी कोई बड़ा असर पड़ेगा या नहीं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच उड़ान सेवाओं में कटौती करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, तेज बढ़ोतरी की वजह से एक अप्रैल से फिर से सभी सेवाओं को शुरू करने की योजना को रोक दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने एएनआई को बताया, ”कटौती (फ्लाइट सर्विसेज) करने का कोई इरादा नहीं है। डॉमेस्टिक फ्लाइट्स को पिछले साल मार्च में रोक दिया गया था, जिसके बाद 25 मई को फिर से शुरू कर दी गईं। हम आगे भी बाकी बंद पड़ी हुई सेवाओं को शुरू करते रहे। हमारा इरादा एक अप्रैल से पूरे 100 फीसदी शुरू करने का था। अभी 80 फीसदी सर्विसेज चालू हैं। कोविड की दूसरी लहर की वजह से हम 100 फीसदी शुरुआत नहीं कर रहे हैं।”

पुरी ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर की जांच के दौरान जो पैसेंजर्स कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके लिए हमने एयरपोर्ट अधिकारियों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस कंपनियों को बताया है कि जो पैसेंजर्स मास्क या फिर सोशल डिस्टेंसिंग उपायों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें नो फ्लायर लिस्ट में डाल दिया जाए।”

एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन पर क्या बोले पुरी?

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के निजीकरण पर टिप्पणी करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ”सोमवार को एक बैठक में, यह निर्णय लिया गया कि सरकार 64 दिनों के भीतर वित्तीय बोलियों को बंद कर देगी। इसमें कई बोली लगाने वाले थे और कुछ को शॉर्टलिस्ट किया गया है।” उन्होंने आगे बताया कि पवन हंस विनिवेश जैसे अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) भी प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइन अभी भी 60 हजार करोड़ के कर्ज में है

Leave a Reply

Next Post

शतक चूकने पर बोले विराट, टीम की जीत के आगे कुछ मायने नहीं रखता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अपने इंटरनेशनल करियर में 70 शतक लगा चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछली 43 पारियों से सैकड़ा नहीं जड़ पाये हैं लेकिन उन्होंने शुक्रवार को यहां साफ किया कि वह कभी किसी व्यक्तिगत उपलब्धि को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी नहीं करते हैं। कोहली ने इसके […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग