460 करोड़ के घोटाले के मास्टरमाइंड की मौत, दिल्ली में चल रहा था टीबी का इलाज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुरुग्राम 21 मई 2022। किसी जमाने में ऐश की जिंदगी जीने वाले की मौत घुट-घुट कर होगी यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। साइबर सिटी में 11 साल पहले सिटी बैंक में 460 करोड़ के घोटाले के मास्टर माइंड शिवराज पुरी की क्षय रोग (टीबी) से दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। कमिश्नरी की पुलिस ने उस पर अलग-अलग तीन धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए थे। सिटी बैंक में लोगों से निवेश कराने व पैसा दो गुना करने की स्कीम के तहत पैसा लेता था। उस पैसे को शेयर मार्केट में लगाता था। बीच-बीच में पैसा जमा कराने वालों को मोटा कमीशन भी देता था। जांच के दौरान सामने आया कि सिटी बैंक ने उसके खिलाफ पहला धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया, आईबीएम दक्ष कॉल सेंटर के मालिक ने दूसरा मामला दर्ज कराया। एक नामी कंपनी की ओर से खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

डीएलएफ फेस दो थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पहली बार ऐसा हुआ था कि सिटी बैंक प्रबंधन की ओर से सभी ठगी के पीड़ितों को पैसा वापस दिलाया गया। तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबूलाल के अनुसार उस दौरान ठगी के पैसे से खरीदी गई 38 करोड़ की प्रॉपर्टी को सिटी बैंक ने ले लिया था। 239 करोड़ रुपया वह शेयर मार्केट में हार चुका था।

जेल प्रबंधन के अनुसार दो मामलों की सजा वह काट चुुका था। इस समय खेड़कीदौला थाने में दर्ज मामले की सजा काट रहा था। बीते चार साल से उसका उपचार दिल्ली के एलआरएस अस्पताल में चल रहा था। उधर पटौदी थाने में बारह साल पहले दर्ज हत्या के मामले में सजा काट रहे संदीप उर्फ सोनू की भी क्षय रोग से पांच दिन पहले मौत हो गई थी।

22 करोड़ के जमीन घोटाले में सब रजिस्ट्रार समेत आठ पर केस

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में 22 करोड़ से अधिक के जमीन घोटाले में सिहानी गेट थाने में दो और एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें तत्कालीन राजस्व कर्मी, सब रजिस्ट्रार समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जमीन के दस्तावेजों में हेरेफेर करने का मामला दर्ज हुआ है।

आरोप है कि 2016 में एक्सप्रेसवे के लिए रसूलपुर सिकरोडा में निष्प्रभावी हो चुकी समितियों ने 22 करोड़ से अधिक मुआवजा ले लिया। इसमें अशोक सहकारी समिति, अशोक सहकारी खेती समिति, अशोक गृह निर्माण समिति और अशोक संयुक्त सहकारी समिति शामिल है। दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव निवासी अरुण कुमार ने फर्जी रूप से समितियों का दोबारा से गठन कर धारा थ्रीडी लागू होने के बाद अपने परिवार के लोगों, और अपने जानकारों के नाम जमीन का बैनामा करा कर मुआवजा ले लिया। 

लैंड यूज बदलवाने, नक्शा पास कराने के नाम पर 57 लाख हड़पे

नवयुग मार्केट निवासी दवा कारोबारी अनिल गुप्ता ने दिल्ली निवासी नेम सिंह यादव पर चार बीघा जमीन का लैंड यूज बदलवाने और सरकारी विभाग से नक्शा कराने के नाम पर 57 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी की नसीहत, बोले- सत्ता भोगना नहीं शहीदों के सपनों का भारत बनाना हमारा लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार मिल रही चुनावी सफलताओं के कारण अतिआत्मविश्वास हावी होने के प्रति नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचेत किया। जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हमारा लक्ष्य सत्ता भोगना नहीं […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस