ताजमहल के सामने साड़ी में परी जैसी नजर आईं एक्ट्रेस MOUNI ROY, एक्ट्रेस का ग्लैमरस Video हुआ वायरल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टीवी इंडस्ट्री में धूम मचाकर बॉलीवुड पहुंचने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने स्टाइल और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेकिन इन दिनों वह अपने स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ताजमहल (Taj Mahal) के सामने अपना ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy Video) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इस वीडियो में को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 घंटे में 45 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो में मौनी साड़ी पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में मौनी रॉय कैमरे की तरफ देखते हुए बालों में हाथ फेरते हुए पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान मौनी रॉय का लुक और स्टाइल तारीफ के काबिल है. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ रिलीज हुई है, जिसमें उनके काम को भी पसंद किया गया. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं.

Leave a Reply

Next Post

सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी, फेसबुक-ट्विटर हों या नेटफ्लिक्स-अमेजन, सबके लिए बन गए सख्त नियम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली  25 फरवरी 2021। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को सोशल मीडिया और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे अब सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और अश्लील सामग्री निरंकुश नहीं रह जाएगी। भारत सरकार ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल